फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेला ग्राउंड को खाली करने का आज अंतिम दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऐतिहासिक सुजानपुर चौगान से व्यापारी समेटने लगे दुकानों का सामान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुजानपुर(हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में चल रहे होली मेले में दुकानदारी करने का समय समाप्त हो गया है। 25 अप्रैल तक कारोबार को लेकर अंतिम दिन तय कर रखा था। प्रशासन ने मेला ग्राउंड में दुकानदारों को हिदायत दी है कि 25 अप्रैल तक मेला ग्राउंड को खाली कर दें। आधिकारिक रूप से समाप्त हुए इस मेले को कई दिन बीत चुके हैं लेकिन मेले में कई दुकानें अभी तक सजी हुई हैं। प्रशासन ने पहले मेला ग्राउंड खाली करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल तक निर्धारित की थी लेकिन दुकानदारों की दलील पर मेला प्रशासन ने इन्हें 25 अप्रैल तक दुकान लगाने की अनुमति दी थी। दुकानदार भी अब काम न होने के चलते धीरे-धीरे यहां से खुद ही सामान समेटकर निकलना शुरू हो गए थे। जबकि अन्य भी धीरे-धीरे अपना सामान समेटने में लग गए हैं। वहीं, प्रशासन की ओर से दुकानदारों को जल्द ही मेला ग्राउंड को खाली करने के लिए कहा जा रहा है। कारोबारी नजरिये से इस बार मेले में उतना कारोबार नहीं हुआ जितना पूर्व में होता आया है।
विज्ञापन

कोट
एसडीएम सुजानपुर डॉ. रोहित शर्मा ने कहा कि 25 अप्रैल तक मेले की अवधि बढ़ाई गई थी। प्रशासन के कर्मचारियों को भी मेला ग्राउंड में जाकर दुकानदारों से ग्राउंड को खाली करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें