शिव महापुराण - राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घनारी के समीप शिव मंदिर में शिव महापुराण कथा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे आयोजित होगी। कथा वाचन आचार्य गणेश दत्त शास्त्री करेंगे।
जनसमस्याएं - चिंतपूर्णी के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू पूर्वाह्न 11 बजे विश्राम गृह भरवाईं में जनसमस्याएं सुनेंगे।
स्वास्थ्य शिविर - सांसद मोबाइल स्वास्थ्य टीम की ओर से पूर्वाह्न 11 बजे धर्मपुर में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा।
क्रिकेट - अंतर जिला अंडर-16 क्रिकेट प्रतियोगिता इंदिरा स्टेडियम ऊना में सुबह 9 बजे से खेले जाएंगे।
मेला - प्रसिद्ध शिवबाड़ी में दो दिवसीय मेले का आयोजन सुबह 9 बजे से किया जाएगा। इस दौरान देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहेंगी।