राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महल के अध्यापक बच्चों के घर पर जाकर निरीक्षण करते हुए।
- फोटो : Hamirpur-HP
पट्टा (हमीरपुर)। सरकारी स्कूलों के अध्यापक बच्चों के घर-घर जाकर उन्हें ऑनलाइन पढ़ाई में पेश आ रही दिक्कतों का समाधान कर रहे हैं और मन लगाकर पढ़ने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला महल के अध्यापकों ने दो टीमें बनाकर गांव महल धनवी और गांव सेर से विद्यालय में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के घर जाकर पढ़ाई का निरीक्षण किया। अध्यापकों की टीमों में वाणिज्य प्रवक्ता रमेश कुमार, प्रवक्ता गणित शालू, प्रवक्ता कंप्यूटर साइंस सीमा, टीजीटी आर्ट्स सुनील कुमार, रीना कुमारी तथा व्यावसायिक शिक्षा कृषि विषय के शिक्षक योगराज ने विद्यार्थियों को पेपर में आने वाली समस्याओं का समाधान किया और मन लगाकर पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्रधानाचार्य अमरजीत ने भी विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों से उनके घर द्वार पहुंचकर इस टीम के साथ बात की तथा परीक्षा में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।