पहचान विशेष स्कूल में आयोजित शिविर में भाग लेते विशेष विद्यार्थी। स्रोत संस्थान
हमीरपुर। पहचान विशेष स्कूल में बुधवार को बच्चों के अभिभावकों के लिए पारिवारिक स्वास्थ्य मंच आयोजित किया गया। इसमें विशेषज्ञों ने बच्चों के स्वास्थ्य, मानसिक स्थिति, भावनात्मक संतुलन और व्यवहार से जुड़ी समस्याओं पर अभिभावकों को जानकारी दी।
विशेषज्ञों ने अभिभावकों की जिज्ञासाओं और चिंताओं का समाधान करते हुए बच्चों की जरूरतों को समझने, समय पर उचित मार्गदर्शन लेने तथा घर और विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया।
कार्यक्रम में योग एसोसिएशन हमीरपुर की अध्यक्षा स्वाति जार शर्मा, बिटिया फाउंडेशन की अध्यक्षा वंदना शर्मा, राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज हमीरपुर के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आशीष, मनोचिकित्सक डॉ. रजीत और पहचान की कमेटी सदस्य सोनिका शर्मा और संदीप ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे। संवाद