डिडवीं टिक्कर के निजी पैलेस में आयोजित 18 जम्मू और कश्मीर राइफल्स के मिलन समारोह में मौजूद पूर्
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। डिडवीं टिक्कर के निजी पैलेस में 18 जम्मू और कश्मीर राइफल्स के पूर्व सैनिकों का मिलन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में हिमाचल प्रदेश पूर्व सैनिक निगम के चेयरमैन सेवानिवृत्त कर्नल पीएस अत्री ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की।
इस दौरान पूर्व सैनिकों ने सैन्य जीवन के अनुभव साझा किए और यादों को ताजा किया। मुख्यातिथि कर्नल पीएस अत्री ने पूर्व सैनिकों के बीच आपसी मेलजोल, एकजुटता और भाईचारा बनाए रखने के महत्व पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि सेना में बिताया गया समय हर सैनिक के जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा होता है और सैन्य सेवा के दौरान बने रिश्ते जीवनभर कायम रहते हैं। उन्होंने पूर्व सैनिकों से आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करने और अपने अनुभव नई पीढ़ी के साथ साझा करने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि ऐसे मिलन समारोह पुराने साथियों से मिलने, सैन्य जीवन की यादें साझा करने और आपसी विश्वास व सौहार्द बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।
समारोह के दौरान पूर्व सैनिकों ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा किए और सेना में बिताए यादगार पलों को याद किया। इस अवसर पर सुजान सिंह, सूबेदार भाग सिंह, सूबेदार सतीश कुमार सहित 18 जम्मू और कश्मीर राइफल्स के अन्य पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।