राजकीय महाविद्यालय धनेटा में आयोजित कार्यशाला में मौजूद प्रतिभागी। संस्थान
धनेटा (हमीरपुर)। राजकीय महाविद्यालय धनेटा के रोजगार परामर्श एवं सलाहकार प्रकोष्ठ ने कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में राकेश पंचारिया और डॉ. ज्ञानचंद राणा प्राचार्य राजकीय महाविद्यालय धनेटा ने शिरकत की।
मुख्य वक्ता राकेश पंचारिया ने उच्च प्रतियोगी परीक्षाओं, भारतीय प्रशासनिक सेवा तथा हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा की तैयारी के बारे में विस्तारपूर्वक व्याख्यान दिया। उन्होंने कहा कि परीक्षाओं में सफलता के लिए समय प्रबंधन बहुत जरूरी है। विद्यार्थियों को उच्च प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए समयसारिणी तैयार करनी चाहिए।
परीक्षाओं में सफलता प्राप्त करने के लिए समय प्रबंधन, अनुशासन और एकाग्रता बहुत महत्वपूर्ण हैं। इस प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तार्किक क्षमता, भाषा ज्ञान, अभियोग्यता तथा विषय को सही से समझने परखने की आवश्यकता है। प्राचार्य डॉ. ज्ञानचंद राणा ने बताया कि वर्तमान युग में प्रतियोगी परीक्षाओं का महत्व दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। उनकी तैयारी समय सीमा, अनुशासन, एकाग्रता और मेहनत के आधार पर की जा सकती है।
कार्यक्रम के अंत में मुख्य वक्ता राकेश पंचारिया को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त शिक्षक और गैरशिक्षक वर्ग में प्रो. नीलम कुमारी, डॉ. रजनीश कुमार, डॉ. अजय कुमार, प्रो. मदन सिंह आदि मौजूद रहे।