फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: टिक्कर से मनोह वाया धिरवीं सड़क का होगा जीर्णोद्धार

Sat, 31 Jan 2026 01:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत टिक्कर से मनोह तक धिरवीं सड़क का जल्द जीर्णोद्धार किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

औपचारिकताएं पूर्ण होते ही कार्य शुरू कर दिया जाएगा। नाबार्ड के तहत कार्य को स्वीकृति मिली है। 12 किलोमीटर लंबी सड़क पर करीब 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग की ओर से सड़क की चौड़ाई तीन मीटर से बढ़ाकर 3.75 मीटर की जाएगी। इस सड़क पर काफी जगह गड्ढे बने हुए हैं।
बरसात में सड़क की हालत काफी खराब हो गई है। कई जगह सड़क काफी संकरी है। संकरी होने के कारण वाहन चालकों को पास लेने में भी दिक्कतें आती हैं। वहीं, जाम से भी जूझना पड़ता है।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की ओर से इस सड़क की मरम्मत की मांग की जा रही थी। लोगों की मांग पर सड़क की स्थिति को सुधारने के लिए लोक निर्माण विभाग की ओर से टेंडर प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है। लोगों को उम्मीद है कि सड़क सुधरने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, यातायात संबंधित सभी दिक्कतों का समाधान होगा।

कोट

टिक्कर से मनोह वाया धिरवीं सड़क का जीर्णोद्धार जल्द शुरू होगा। करीब 12 किलोमीटर सड़क पर 11 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। -केके भारद्वाज, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग, भोरंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें