फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी: टिहरा की संचिता का पीजीआई चंडीगढ़ में एमडी के लिए चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

Mon, 31 Aug 2026 02:26 PM IST
Ankesh Dogra संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी।

सार

टिहरा के छबेड गांव की संचिता ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उनका चयन पीजीआई चंडीगढ़ में एमडी के लिए हुआ है। संचिता ने एमबीबीएस की पढ़ाई आईजीएमसी शिमला से पूरी की। उनकी सफलता से परिवार, ग्राम पंचायत ग्रेयोह और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। संचिता ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, भाई-बहनों और गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़ में एमडी के लिए चयनित टिहरा के छबेड गांव की संचिता। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की ग्राम पंचायत ग्रेयोह के छबेड गांव की होनहार बेटी संचिता ने चिकित्सा क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है। संचिता का प्रतिष्ठित पीजीआई चंडीगढ़ में चिकित्सा स्नातकोत्तर (एमडी) पाठ्यक्रम के लिए चयन हुआ है। उनकी इस सफलता से परिवार के साथ-साथ ग्राम पंचायत ग्रेयोह और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

संचिता ने अपनी चिकित्सा स्नातक (एमबीबीएस) की पढ़ाई इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान महाविद्यालय शिमला से पूरी की है। इसके बाद अपनी कड़ी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर उन्होंने पीजीआई चंडीगढ़ जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में एमडी के लिए चयन हासिल किया।

अपनी सफलता का श्रेय संचिता ने अपनी मेहनत के साथ माता-पिता, भाई-बहनों और गुरुजनों को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार और शिक्षकों के सहयोग एवं मार्गदर्शन ने उन्हें अपने लक्ष्य को हासिल करने के लिए लगातार प्रेरित किया।

संचिता के पिता राकेश वर्तमान में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टिहरा में भौतिक विज्ञान के प्रवक्ता के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता रीना गृहिणी हैं। परिवार में शिक्षा और चिकित्सा के प्रति विशेष रुचि है। संचिता की छोटी बहन पपरोला स्थित आयुर्वेदिक संस्थान में आयुर्वेदिक चिकित्सा की पढ़ाई कर रही हैं। वहीं, उनका छोटा भाई भी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) की तैयारी कर रहा है।

संचिता ने अपनी लगन, मेहनत और प्रतिभा के बल पर चिकित्सा क्षेत्र में यह महत्वपूर्ण मुकाम हासिल कर परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि को स्थानीय लोगों ने पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया है। परिजनों, गुरुजनों और स्थानीय लोगों ने संचिता को सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें