संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर उपमंडल के डैहर क्षेत्र के गासीनाला में रविवार को एक दुकान में करीब छह फीट लंबा सांप घुसने से हड़कंप मच गया। सांप को दुकान के अंदर देखकर दुकानदार और आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर वन विभाग सुंदरनगर की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद सांप को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया। इसके बाद उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया गया। सांप के रेस्क्यू होने पर दुकानदार और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। डीएफओ राकेश कटोच ने बताया कि सांप को दुकान से सुरक्षित निकाल लिया गया है। उन्होंने बरसात के दौरान लोगों से सतर्क रहने और सांप दिखाई देने पर उसे स्वयं पकड़ने या मारने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना देने की अपील की।