फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरे हुए कुत्ते को घासनी में फेंका, ग्रामीणों ने कचरे की गाडिय़ां रोककर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद हमीरपुर में सफाई व्यवस्था के नाम पर बड़ी लापरवाही सामने आई है। नगर परिषद हमीरपुर में डोर टू डोर सफाई व्यवस्था का जिम्मा संभालने वाले एक ठेकेदार के सफाई कर्मचारियों ने शहर से मरे हुए कुत्ते को उठाकर कूड़ा संयंत्र बजूरी के नजदीक एक घासनी में फेंक दिया। ठेकेदार के सफाई कर्मचारियों की इस कारगुजारी से आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को कूड़ा संयंत्र को कूड़ा ले जा रहीं गाड़ियों को रोक कर प्रदर्शन किया। यहां पर लोगों को शांत करने के लिए पुलिस को मौके पर आना पड़ा। ग्रामीणों का कहना है कि घासनी में महिला घास काट रही थी और अचानक ही मरा हुआ कुत्ता उसके बगल में फेंक दिया गया। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि सफाई कर्मचारियों ने बिना देखे ही कुत्ते को खुले में फेंक दिया। यह तो महिला की किस्मत अच्छी थी कि मरा हुआ कुत्ता उसके ऊपर नहीं गिरा।
विज्ञापन

स्थानीय ग्रामीण लीला देवी का कहना है कि वह घासनी में घास काट रही थी कि अचानक किसी ने वहां पर मरा हुआ कुत्ता फेंक दिया। इसके बाद भागते हुए कुछ लोगों को रोक कर इसे गाड़ी में उठवाया गया। उन्होंने कहा कि इस तरह की समस्या आए दिन लोगों को पेश आ रही है, लेकिन नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन लोगों की कोई सुध नहीं ले रहा है। मनोज कुमार का कहना है कि पहले भी इस तरह की घटनाएं हुई हैं। उनका पेयजल भी दूषित हो चुका है। इसके अलावा खेती भी बर्बाद हो रही है। हर बार इस तरह की घटनाएं पेश आती हैं और ग्रामीणों की मांग की लगातार अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि जब इस तरह की कोई घटना पेश आती है तो अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। हालात ऐसे हैं कि मजबूर होकर ग्रामीणों को प्रदर्शन करने पड़ रहे हैं, लेकिन न तो प्रशासन सुध लेता है और न ही नगर परिषद। ठेकेदार बेलगाम होकर कार्य कर रहे हैं। नगर परिषद हमीरपुर के कार्यकारी अधिकारी किशोरी लाल ठाकुर ने कहा कि उनकी तबीयत कुछ ठीक नहीं थी। इस वजह से वे मौके पर नहीं गए, लेकिन सफाई इंचार्ज मौके पर भेजे गए थे। ठेकेदार से इस बारे में जवाब मांगा जाएगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग यहां पर बेवजह बार-बार सरकारी कार्य में बाधा डाल रहे हैं। जिस वजह से पुलिस भी मौके पर भेजी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें