फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 12वीं में अच्छा प्रदर्शन करने पर तीन विद्यार्थी सम्मानित

Mon, 02 Jun 2025 01:06 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
12वीं की परीक्षा में मेरिट में आए प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए एसएन शौरी व अन्
विज्ञापन
सचित्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जाहू (हमीरपुर)। वरिष्ठ नागरिक कल्याण संघ की ओर से 12वीं की बोर्ड परीक्षा में मेरिट में आए प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित करते के लिए भरेड़ी में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों, अभिभावक और शिक्षाविदों ने भाग लिया। सम्मान समारोह में मुख्यातिथि शिक्षाविद एवं सेवानिवृत उपशिक्षा निदेशक एसएन शौरी ने शिरक्त की। उन्होंने कहा कि बच्चों के लिए छात्र जीवन कठिन तपस्या का होता है। छात्र जीवन में कड़ी मेहनत करके अपने भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं। उन्होंने हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षा में प्रदेश में सातवां स्थान पाने पर वशिंका ठाकुर भुक्कड़, दसवां स्थान पाने पर शिवांश शर्मा गरसाहड़ और सीबीएससी बोर्ड परीक्षा में मेरिट में आने वाली उर्वशी शर्मा गांव पपलाह को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में भारतीय महिला एवं पुरुष टीम के पूर्व कोच विद्यासागर शर्मा, भोरंज ब्लॉक समिति भोरंज के चेयरमैन कै. राजेंद्र सिंह, सेवानिवृत प्रधानाचार्य सुभाष कपिल, देवराज, करतार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें