्रटीजीटी आर्ट्स विषय की अध्यापक पात्रता परीक्षा देने के बाद राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक कन्य
सचित्र
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर रविवार को अध्यापक पात्रता परीक्षा का आयोजन किया गया। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक कन्या पाठशाला हमीरपुर में टीजीटी आर्ट्स टेट के लिए 237 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिसमें से 216 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। टीजीटी आर्ट्स टेट सुबह 10:00 से 12:00 बजे तक आयोजित किया गया। वहीं, शाम के सत्र में टीजीटी मेडिकल टेट का आयोजन किया गया। यह परीक्षा दोपहर 2:00 से 4:30 बजे तक आयोजित की गई। टीजीटी मेडिकल टेट के लिए 150 अभ्यर्थियों को बुलाया गया था, जिसमें से 138 अभ्यर्थियों ने अध्यापक पात्रता परीक्षा दी। संवाद