फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हमीरपुर के तीन खिलाड़ियों का गतका में राष्ट्रीय स्तर पर चयन

Wed, 12 Aug 2026 01:35 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हमीरपुर। राज्य स्तरीय गतका स्पोर्ट्स चैंपियनशिप-2026 में शानदार प्रदर्शन के दम पर हमीरपुर के तीन खिलाड़ियों राहुल ठाकुर, निखिल कुमार और अंशुल राणा का राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए चयन हुआ है।
विज्ञापन

पांवटा साहिब में आठ और नौ अगस्त को आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के सात जिलों के 80 खिलाड़ियों ने भाग लिया। हमीरपुर के तीनों खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर जगह बनाई। जूनियर नेशनल गतका प्रतियोगिता पंजाब में और सीनियर नेशनल प्रतियोगिता श्रीनगर में आयोजित की जाएगी, जिसमें चयनित खिलाड़ी हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

गतका स्पोर्ट्स एसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष कैप्टन संजय पराशर ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें