हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत भोटा में चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी पर पुलिस ने नंबर प्लेट बदलने पर धोखाधड़ी के तहत अलग से एफआईआर दर्ज की है। इसके साथ ही सुखविंद्र सिंह के साथ पकड़े अन्य युवक साहिल के बयान पर तीन अन्य युवकों के सैंपल भी लैब भेजे गए हैं।
इन युवकों की रैपिड टेस्ट में रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन युवकों को पूछताछ के लिए थाना में तलब किया गया था। यह युवक नशे के आदी पाए गए हैं। हालांकि पुलिस अन्य पहलुओं पर भी जांच कर रही है। 21 जनवरी को पुलिस ने बाइक पर आ रहे सुखविंद्र व अन्य साथी को 13.83 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा था। छानबीन में यह बात सामने आई थी कि यह बाइक चोरी की है और इस पर लगाई गई नंबर प्लेट फर्जी है।
बाइक पर कार की नंबर प्लेट लगाई गई थी। पुलिस ने बाइक की चैसी नंबर से बाइक के नंबर की पहचान कर ली है। उपरोक्त जांच से यह स्पष्ट है कि आरोपी सुखविंद्र सिंह ने पुलिस और कानून को धोखा देने की नीयत से मोटरसाइकिल पर उपरोक्त पर जाली नंबर प्लेट लगाई और उसे असली के तौर पर इस्तेमाल किया है।
मामले की पुष्टि करते हुए एसपी हमीरपुर बलबीर सिंह ने बताया कि आरोपी के बयान पर तीन लोगों को पूछताछ के लिए बुलाया था, जिस पर उनके सैंपल लिए गए हैं। इनकी प्राथमिक रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।