सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए प्राचार्य तथा अन्य।
नादौन (हमीरपुर)। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से बीबीए और बीसीए अंतिम वर्ष का परिणाम घोषित किया है। परीक्षा में सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के तीन विद्यार्थियों ने मेरिट में स्थान पाया है। बीबीए अंतिम वर्ष में शिवानी कौंडल ने छठा स्थान, बीसीए अंतिम वर्ष में कविता ने छठा स्थान तथा आशीष ठाकुर ने नौवां स्थान प्राप्त किया है। इन विद्यार्थियों की सफलता पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार गौतम ने विद्यार्थियों को बधाई दी। इस अवसर पर महाविद्यालय में एक संक्षिप्त सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों को हार पहनाए गए तथा उनका मुंह मीठा करवाया गया। इस अवसर पर उप प्राचार्य प्रो कल्पना चड्ढा, डॉ. नितिका, प्रोफेसर रविकांत तथा समस्त स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। संवाद