नादौन विस क्षेत्र की तीन जिप सीट पर नामांकन दाखिल करते जाते कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी। कांग्रे
नादौन (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र की तीन जिला परिषद सीटों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों ने सोमवार को अपना नामांकन भरा। लहड़ा वार्ड से अंजना भारती ने पहले ही नामांकन भर दिया है जबकि सोमवार को अन्य तीन उम्मीदवारों ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कैप्टन पृथ्वी चंद की अगुवाई में नामांकन भरा। शहरी इकाई कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी सोनी ने बताया कि लड़हा वार्ड-16 से अंजना कुमारी भारती, मालग वार्ड-17 से कंचन धीमान, अमलैहड़ वार्ड-18 से रविंद्र गद्दी, सपडोह वार्ड-19 से सीमा चौधरी पर दांव खेला गया है। लड़हा से उम्मीदवार अंजना कुमारी भारती कश्मीर गांव की निवासी हैं। मालग से उम्मीदवार कंचन धीमान धनेटा की रहने वाली हैं। अमलैहड़ से उम्मीदवार रविंद्र कुमार गद्दी जंगलू गांव के निवासी हैं। सपडोह वार्ड से उम्मीदवार सीमा चौधरी फस्टे पंचायत के चढूंह गांव की रहने वाली हैं। संवाद
भाजपा समर्थित दो प्रत्याशियों ने भरा नामांकन
नादौन (हमीरपुर)। जिला परिषद चुनावों के लिए भाजपा समर्थित दो उम्मीदवारों लहड़ा वार्ड से रंजना और मालग से काजल ने सोमवार को मंडलाध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया की अगुवाई में नामांकन भरा। वंदना कुमारी ने भी बतौर कवरिंग नामांकन भरा। इस दौरान भाजपा महामंत्री सुरेंद्र छिन्दा सहित भाजपा नेता रघुबीर सिंह ठाकुर, डॉ अशोक शर्मा, एडवोकेट वीरेंद्र शर्मा, सुरेश चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इससे पूर्व सपड़ोह वार्ड से नीलम चौधरी तथा अमलैहड़ वार्ड से वीरेन्द्र चौधरी पहले ही नामांकन भर चुके हैं। संवाद