फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बीपीएल सूची में शामिल होने के इच्छुक लोग 17 तक करें आवेदन

Fri, 02 May 2025 06:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। बीपीएल सूची में शामिल होने के इच्छुक एवं पात्र लोगों को आगामी 17 मई तक संबंधित पंचायत में घोषणा पत्र के साथ आवेदन पत्र प्रस्तुत करने होंगे। यह जानकारी खंड विकास अधिकारी नादौन निशांत शर्मा ने दी। उन्होंनेे कहा कि विभाग की ओर से जारी इन आदेशों के अनुसार आगामी आठ मई तक एसडीएम की ओर से तीन सदस्यीय सत्यापन समिति का गठन करके इसमें पंचायत सचिव, पटवारी तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सत्यापन समिति की ओर से तैयार सूची को आगामी 25 जून तक सार्वजनिक जांच के लिए पंचायत के नोटिस बोर्ड पर प्रकाशित किया जाएगा। जुलाई माह में ग्राम सभा के दौरान इनके ऊपर पारदर्शी रूप से चर्चा की जाएगी। इसी वर्ष 15 अक्तूबर तक संपूर्ण प्रक्रिया को पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने समस्त इच्छुक लोगों से आग्रह किया कि इस संशोधित समय सीमा के अनुसार आगामी कार्रवाई सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें