हमीरपुर। तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के तहत जिला हमीरपुर में भी 9 अक्तूबर से 8 दिसंबर तक एक विशेष मुहिम के तहत कई जागरुकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसके तहत सार्वजनिक स्थलों पर धूम्रपान करने वालों और शिक्षण संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पाद बेचने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा।
विज्ञापन
तंबाकू मुक्त युवा अभियान 3.0 के क्रियान्वयन के संबंध में वीरवार को हिमाचल प्रदेश की स्वास्थ्य सचिव के साथ वर्चुअल माध्यम से हुई बैठक के बाद स्वास्थ्य विभाग और अन्य संबंधित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक में उपायुक्त अमरजीत सिंह ने अभियान की रूपरेखा तय की।