फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बस्सी गांव के 30 परिवार छह दिन से पेयजल किल्लत से परेशान, अब टैंकर मंगवाने की नौबत

Wed, 14 Oct 2026 02:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
जगदीश चंद, निवासी बस्सी
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। बस्सी-मनोह सड़क पर स्थित बस्सी गांव के करीब 30 परिवार पिछले छह दिनों से पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। जल शक्ति विभाग की ओर से पुरानी पाइपलाइन काट दिए जाने के बाद घरों में पानी की सप्लाई ठप है।
विज्ञापन

ग्रामीण स्टोर में जमा पानी से किसी तरह काम चला रहे हैं। वहीं, कुछ लोग पड़ोसियों के घरों से स्टोर पानी लाकर गुजारा कर रहे हैं। उनका कहना है कि अगले एक-दो दिन में आपूर्ति बहाल नहीं हुई तो पानी के टैंकर मंगवाने पड़ेंगे।
ग्रामीणों के अनुसार, विभाग ने करीब छह दिन पहले पुरानी पाइपलाइन यह कहकर काट दी थी कि लाइन काफी पुरानी हो चुकी है और उसकी जगह नई पाइपलाइन बिछाई जानी है, लेकिन नई लाइन का काम पूरा होने से पहले पुरानी पाइपलाइन काटने के कारण गांव में पेयजल संकट पैदा हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों में प्रकाश चंद, जगदीश चंद, मदन लाल, प्रेम चंद, जसवंत, राजिंद्र, मान चंद, राज कुमार और किशोर चंद ने कहा कि विभाग को पहले नई पाइपलाइन बिछाने का काम पूरा करना चाहिए था, ताकि लोगों को पानी की किल्लत न झेलनी पड़ती।
उन्होंने जल शक्ति विभाग से जल्द नई पाइपलाइन बिछाकर पेयजल आपूर्ति बहाल करने की मांग की है।

-
पानी की बहुत समस्या हो गई है। दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। जल शक्ति विभाग को समस्या का समाधान करना चाहिए। -जगदीश चंद, निवासी बस्सी
पानी का प्रयोग कम करना पड़ रहा है। अब स्टोर पानी भी खत्म हो रहा है। उम्मीद है कि पेयजल पाइप जल्द डाली जाएगी। -मदन लाल, निवासी बस्सी
जल शक्ति विभाग को पहले नई पाइपलाइन डालनी चाहिए थी। उसके बाद पुरानी को तोड़ना चाहिए। बिना पानी के कैसे गुजारा होगा। -प्रेम चंद, निवासी बस्सी
नई पाइपलाइन का काम अधूरा है। करीब छह दिन से पानी की किल्लत बनी हुई है। पानी की आपूर्ति जल्द होनी चाहिए। -प्रकाश चंद, निवासी बस्सी

कोट
पाइपलाइन काफी पुरानी थी। जगह-जगह लीकेज हो रही थी। जल्द ही नई पाइपलाइन डालकर पानी की आपूर्ति कर दी जाएगी। -संतोष कुमार, एसडीओ, जल शक्ति विभाग भोरंज

जगदीश चंद, निवासी बस्सी

जगदीश चंद, निवासी बस्सी

जगदीश चंद, निवासी बस्सी

जगदीश चंद, निवासी बस्सी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें