फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मैड में सिद्धचानो मंदिर से दान पात्र ले उड़े चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत पांडवीं वार्ड नंबर चार मैड में रात के समय बाबा सिद्धचानो मंदिर में शातिर चोर एक बड़े पत्थर से शीशे को तोड़कर दानपात्र की पेटी उड़ा ले गए। ग्रामीणों को चोरी की वारदात का पता रविवार सुबह चला। जब ग्रामीणों ने मंदिर का शीशा टूटा हुआ देखा, तब ग्रामीणों ने भीतर जाकर देखा तो मंदिर का शीशा टूटा हुआ था।
विज्ञापन


भीतर जाकर देखा तो मंदिर से दान पात्र की पेटी गायब थी। चोरी की सूचना मिलने पर वार्ड नंबर चार के पार्षद पवन वर्मा भी मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने भोटा पुलिस चौकी में मंदिर से चोरी हुई दानपात्र की पेटी का मामला दर्ज करवा दिया है। हालांकि कितने पैसे चोरी हुए हैं, इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है। दानपात्र में करीब दो से ढाई हजार रुपये चढ़ावा बताया जा रहा है। उधर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के बाद मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें