फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोरसू सुल्तानी में घर की खिड़की तोड़कर चांदी के गहने ले उड़े चोर

विज्ञापन
मोरसु सुल्तानी में चोरों ने बिखेरा अलमारी का सामान। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत मोरसु सुल्तानी में शनिवार रात को चोरों ने एक घर में घुसकर चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर लिया है। जबकि, दूसरे घर के ताले तोड़ जैसे ही चोर अंदर घुसे तो ग्रमीणों को इसका पता चल गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर चोर यहां से भाग गए।
विज्ञापन

वहीं, पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। शनिवार रात को चोर मोरसु सुल्तानी निवासी तारा चंद के घर की खिड़की की ग्रिल तोड़कर अंदर एक कमरे में घुस गए। इस दौरान परिवार के सदस्य दूसरे कमरे में सो रहे थे। चोरों ने कमरे के अंदर रखी अलमारी को खोलकर वहां पर रखे चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर लिया। इसके बाद चोर साथ लगते दलीप चंद के घर का ताला तोड़कर चोरी के लिए अंदर घुसे, लेकिन इस दौरान उन्हें किसी ने देख लिया। वहीं, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।
जिला परिषद सदस्य राजेश कुमार का कहना है कि मोरसु सुल्तानी मे देर रात चोरी हुई है। एक घर से चोर बच्चों के चांदी के गहने ले उड़े। दूसरे घर के दरवाजे का ताला तोड़कर चोर अभी घर में घुसे ही थे कि शोर सुनकर भाग गए। भोटा पुलिस सहायता कक्ष प्रभारी एसआई सुरेश कुमार का कहना है कि पुलिस मौके पर गई थी, मामला दर्जकर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें