बिझड़ी (हमीरपुर)। पुलिस थाना बड़सर के तहत आए दिन चोरी की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। पुलिस थाना बड़सर के तहत दीपक शर्मा पुत्र नानक चंद गांव करहा ने शिकायत दर्ज करवाई है कि 16 शेटरिंग प्लेटों को बड़सर-ऊना सड़क से अज्ञात व्यक्ति चुराकर ले गया है। वहीं दो दिन पूर्व पुलिस थाना बड़सर के अंतर्गत उधम सिंह पुत्र छवील सिंह गांव समलेहड़ा ने शिकायत दर्ज करवाई कि कोई अज्ञात व्यक्ति दुकान से 24 टायर व छह ट्यूबों को चुराकर ले गया।
वहीं सोहरी में हुई लाखों रुपये की चोरी के मामले में अभी तक कोई पता नहीं लग पाया है। दियोटसिद्ध पुलिस चौकी के अंतर्गत पट्टा ब्राह्मणा गांव से एक व्यक्ति की वॉशिंग मशीन भी चोरी हुई है। डीएसपी बड़सर शेर सिंह ने कहा कि शीघ्र ही चोर पुलिस की हिरासत में होंगे। पुलिस मामलों की छानबीन कर रही है।