फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर (हि. प्र.): टाइलों के नाम पर पौने सात लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेशभर में शिक्षा में अव्वल रहने वाले हमीरपुर जिले के लोग आजकल ऑनलाइन ठगी के शिकार हो रहे हैं। ग्राम पंचायत अग्घार में एक व्यक्ति ने अपने मकान का काम लगाया हुआ है।
विज्ञापन

टाइलों का चयन करने के बाद ऑनलाइन ऑर्डर दिया। शातिर ने उससे 3.70 लाख रुपये ऐंठ लिए लेकिन जब दो दिन के बाद टाइलें घर नहीं पहुंची तो मकान मालिक ने संबंधित नंबर पर फोन करने का प्रयास किया। फोन बंद आया। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित व्यक्ति शनिवार को पुलिस थाना हमीरपुर पहुंचा और मामला दर्ज करवाया। इससे दो दिन पूर्व ही झनियारा का एक युवक भी 60 हजार रुपये की ठगी का शिकार हो चुका है। हमीरपुर सब्जी मंडी का एक फल विक्रेता भी दो लाख रुपये गंवा चुका है। शातिर ने खुद को सेना का अफसर बताकर सब्जी विक्रेता को एक लाख रुपये के फल का ऑर्डर दिया था और दो लाख रुपये बैंक खाते से साफ कर दिए।
उधर, एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने कहा कि अग्घार के एक व्यक्ति के साथ ऑनलाइन ठगी हुई है। गौतम ने लोगों से अपील की है कि किसी के साथ अपना बैंक खाता नंबर और एटीएम पिन शेयर न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें