फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त शिक्षक का बैग काटकर चालीस हजार रुपये ले उड़ीं शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिला मुख्यालय हमीरपुर में सेवानिवृत्त शिक्षक दंपती के सरेआम 40 हजार रुपये चोरी हो गए। बाजार में घूम रही प्रवासी महिलाओं ने बड़ी चालाकी से तेजधार ब्लेड से बैग काटकर नोटों के बंडल पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की यह वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।
विज्ञापन

पीड़ित की पहचान राजेंद्र पराशर और रूमा देवी पराशर निवासी वार्ड नंबर तीन प्रतानगर हमीरपुर के रूप में हुई है। सेवानिवृत्त शिक्षक दंपती मंगलवार दोपहर ढाई बजे भारतीय स्टेट बैंक हमीरपुर शाखा में पैसे निकालने पहुंचा था। दंपती ने बैंक से 40 हजार रुपये की नकदी निकाली। इसके बाद एक दुकान पर गए। दंपती को बैंक से पैसे निकालते हुए प्रवासी महिलाओं के गिरोह ने देख लिया था, जो बुजुर्ग दंपती का पीछा करते रहे। जैसे ही दंपती ने दुकान के भीतर प्रवेश किया, तो प्रवासी महिलाएं भी दुकान के भीतर घुस आईं। दो महिलाएं दुकानदार से बात कर उनको उलझाती रहीं। जबकि एक प्रवासी महिला ने बड़ी चालाकी से बुजुर्ग के कंधे से लटके कपड़े के बैग पर तेजधार ब्लेड से कट लगाया और नोटों का बंडल निकाल लिया। इसका पता काफी देर तक शिक्षक दंपती को नहीं लगा। जैसे ही दंपती बाजार में कुछ दूर पहुंचा तो थैला कटा हुआ पाया। जब थैले की जांच की तो नकदी गायब पाई। इसकी सूचना उन्होंने अपने बेटे अनूप पराशर को दी। जिसने मौके पर पहुंचकर तुरंत आसपास की दुकानों के सीसीटीवी खंगाले। तभी एक दूध उत्पाद की दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में सारी वारदात सामने आ गई। इसके बाद उन्होंने सदर पुलिस को शिकायत दी। शिकायत मिलते ही पुलिस टीम ने जगह-जगह दबिश देकर प्रवासी महिलाओं के गिरोह को ढूंढने का प्रयास किया लेकिन आरोपी पकड़ में नहीं आए। हमीरपुर शहर में कई दिनों से प्रवासी महिलाओं का गिरोह घूम रहा है। कुछ माह पूर्व गांधी चौक हमीरपुर में भी एक पेंशनर के करीब 25 हजार रुपये चोरी हो चुके हैं। उधर, एसएचओ हमीरपुर संजीव गौतम ने कहा कि पुलिस को चोरी की शिकायत मिली है। मामले की छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें