जाहू मेवा उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में लोक गायक सुनीता भारद्वाज और स्थानीय कलाकारों ने बांधा समां
संवाद न्यूज एजेंसी
जाहू(हमीरपुर)। मेवा उत्सव जाहू की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के मशहूर लोक गायक काकू राम ठाकुर और सुनीता भारद्वाज ने खूब समां बांधा। दूसरी सांस्कृतिक का शुभारंभ मुख्यातिथि समाजसेवी संदीप चौहान और विशेष अतिथि विधायक सुरेश कुमार, आरपी सुमन ने द्वीप प्रज्वलित करके किया।
मेवा उत्सव कमेटी की अध्यक्ष अनुराधा शर्मा व अन्य ने अतिथियों को टोपी और शॉल पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि संदीप चौहान ने मेवा उत्सव के लिए डेढ़ लाख रुपये देने की घोषणा की। प्रसिद्ध लोेक गायक काकू राम ठाकुर ने मेवा उत्सव में सांस्कृतिक संध्या देखने आए दर्शकों को अपने मस्ताना अंदाज और बेबाकी से लुभाकर खूब मनोरंजन किया। उन्होंने गुरु वंदना के साथ शुरुआत की।
इसके बाद मित्रां दा नां चलदा, हाओ रब्बा हाओ रब्बा, रोहडू जाणा मेरी अमिये रोहड़ू जाणां हो, इनां बड़ियां जो तुड़का लाणा ओ ठेकेदारणिये...के साथ अन्य नॉन स्टॉप गीत गाकर लोगों को नाचने के लिए मजबूर कर दिया। इसी तरह सुनीता भारद्वाज ने तेरे कने किया जाणा फौजी मुंडेया, रंग बदले दो चार हो रेलमां, मारे पहाड़ां रा दिल शिमला आदि एक से बढ़कर एक लोकगीत गाकर दर्शकों को नाचने के लिए मजबूर किया।
वहींए स्थानीय कलाकारों ने अपनी प्रस्तृतियां दीं। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में सैकड़ों लोगों ने रात 10:00 बजे तक खूब आनंद लिया। इस अवसर पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस राजीव लाल मेहर, मेवा उत्सव कमेटी अध्यक्ष व स्थानीय पंचायत प्रधान अनुराधा शर्मा, पूर्व प्रधान चमन लाल काकू, ग्रामीण बैंक के निदेशक रोशन लाल शर्मा, किशोरी लाल शर्मा, लक्की शर्मा, उपप्रधान चमन लाल, जगदीश चंद, जोगिंद्र सिंह व अन्य उपस्थित रहे।
आज हिमाचली जोड़ी और कुलदीप होंगे मुख्य कलाकार
मेवा उत्सव कमेटी की अध्यक्ष अनुराधा शर्मा ने बताया कि मेवा उत्सव की तीसरी सांस्कृतिक संध्या हिमाचली जोड़ी, कुलदीप व स्थानीय कलाकारों के नाम होगी। उन्होंने कहा कि उत्सव में लोगों के मनोरंजन के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम एक से बढ़कर एक हो रहे हैं। इसमें तीनों जिलों के संगम स्थल की पंचायतों के लोग आ रहे हैं।
फोटो 1 जाहू मेवा उत्सव में प्रसिद्ध लोक गायक काकू राम ठाकुर अपनी प्रस्तृति देते हुए। संवाद मेवा उत्सव में सुनीता भारद्वाज अपनी प्रस्तुति देते हुई। संवाद
सांस्कृतिक कार्यक्रम को द्वीप प्रज्जलित करके शुभारंभ करते हुए मुख्यातिथि संदीप चौहान व आरपीसुमन व विधायक और उपस्थित लोग। संवाद
जाहू मेवा उत्सव में प्रसिद्ध लोक गायक राम ठाकुर अपनी प्रस्तृति देते हुए। संवाद
जाहू मेवा उत्सव में प्रसिद्ध लोक गायक राम ठाकुर अपनी प्रस्तृति देते हुए। संवाद
जाहू मेवा उत्सव में प्रसिद्ध लोक गायक राम ठाकुर अपनी प्रस्तृति देते हुए। संवाद