फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बरसीं राहत की फुहारें, लहलहाएंगी फसलें, सुधरेगी सेहत

विज्ञापन
सुजानपुर में बारिश के बाद छाया सन्नाटा।
विज्ञापन
हमीरपुर। लंबे इंतजार के बाद आखिर मंगलवार रात और बुधवार को जिले में राहत की फुहारें बरसीं हैं। इससे किसानों के खेतों में खिंची सूखे की लकीरें मिट गई हैं और मुरझा रही गेहूं की फसल में जान आ गई है। वहीं, बारिश से सेहत भी सुधरेगी। शुष्क ठंड से सर्दी, खांसी, वायरल, बुखार, एलर्जी, अस्थमा के मरीज अस्पतालों में लगातार पहुंच रहे थे। अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में रोगियों की लंबी-लंबी कतार देखने को मिल रही थी। बारिश से लोगों को रोगों से भी मुक्ति मिलेगी। खेतों में गेहूं की बिजाई के लगभग ढाई माह बाद बारिश हुई है। किसानों की अधिकतर फसल बर्बाद हो गई है लेकिन जो फसल खेतों में बची है उसके लिए बारिश राहत बनकर बरसी है।
विज्ञापन

सर्दियों में रोपे पौधों को भी मिली संजीवनी

सर्दियों के मौसम में रोपे गए फलदार और अन्य पौधों के लिए यह बारिश संजीवनी बनकर बरसी है। विशेषज्ञों की मानें तो इस बारिश से कोहरे से होने वाले नुकसान से भी राहत मिलेगी। रेशम कीट पालन से जुड़े सैकड़ों परिवार अब शहतूत के पौधों को लगा सकेंगे। नर्सरी में 20 हजार के लगभग पौधे नहीं बिके थे। अब पौधों की बिक्री की भी उम्मीद है।
शादी वाले घरों में बारिश ने डाला खलल
शादी वाले घरों में बारिश ने खूब खलल डाला है। फरवरी में बंपर शादी का सीजन है और 30 जनवरी से 15 फरवरी तक लगातार बंपर शादियां हैं। ऐसे में 30 जनवरी रात को हुई बारिश ने शादी विवाह वाले घरों में परेशानियां बढ़ा दी है।
विज्ञापन





कोट

मुख्य चिकित्सा अधिकारी हमीरपुर डॉ. आरके अग्निहोत्री ने कहा कि बारिश होने से वातावरण से धूल मिट्टी खत्म हो जाएगी और एलर्जी, अस्थमा, वायरल, खांसी, जुकाम वाले मरीजों को राहत मिलेगी।



कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक डाॅ. सुरेश धीमान का कहना है कि बारिश होने से गेंहू की फसल को फायदा होगा। 25 हजार हेक्टेयर भूमि में जिले में गेंहू की खेती पूरी तरह से बारिश पर निर्भर है। ऐसे में हजारों किसान परिवारों को इस बारिश से राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें