शिमला। विद्युत उपमंडल मशोबरा, बालूगंज, संजौली, खलीनी में मरम्मत कार्य के चलते 7 नवंबर को कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। इस दौरान एवालॉज, कोटशेरा, दोजीधार, छराबड़ा, कुफरी, चीनीबंगला, डाकबंगला, खुन्नीनाला, रझाना, पुलिस लाइन, केल्टी, हनुमान मंदिर, ताराबाड़ी, मथानी और भराड़ी के आसपास के क्षेत्रों में सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत लाइनों का मरम्मत कार्य मौसम पर निर्भर करेगा। संवाद