फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: वार्ड नंबर सात में त्रिकोणीय होगा मुकाबला

Thu, 07 May 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोटा (हमीरपुर)। नगर पंचायत भोटा में सात वार्डों में से छह वार्डों में साझा मोर्चा (कांग्रेस विचारधारा के प्रत्याशी और स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारी) और भाजपा के बीच आमने-सामने की जंग होगी।
विज्ञापन

इसके अलावा वार्ड नंबर सात में मुकाबला त्रिकोणीय होगा। भाजपा और कांग्रेस के साथ ही पूर्व उपाध्यक्ष रहे संजय धीमान दोबारा अपना भाग्य को आजमा रहे हैं। संजय धीमान पहले भाजपा की ओर से उपाध्यक्ष के पद पर काबिज रहे हैं।
नगर पंचायत भोटा में वार्ड नंबर पांच से मैदान में उतरी पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष सपना सोनी ने बुधवार को अपना नामांकन पत्र वापस ले लिया। नगर पंचायत के सात वार्डों में 15 प्रत्याशी पार्षद पद के लिए चुनाव लड़ेंगे।
विज्ञापन

वार्ड नंबर एक से वार्ड नंबर छह तक दो प्रत्याशी आमने-सामने चुनाव लड़ रहे हैं। वार्ड नंबर सात से तीन प्रत्याशी संजय धीमान आजाद, अनिल धीमान भाजपा और शरण प्रसाद कांग्रेस की ओर से चुनाव लड़ेंगे।
रिटर्निंग ऑफिसर एवं एसडीएम बड़सर स्वाति डोगरा ने सभी 15 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए हैं। 17 मई को यहां पर चुनाव होगा और उसी दिन दोपहर 3 बजे मतों की गणना शुरू हो जाएगी और चुनाव परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन



वार्ड नंबर एक भाजपा समर्थित साझा मोर्चा निर्दलीय
एक


वीना देवी

सरोज कुमारी
दो


अश्वनी सोनी
सन्नी शर्मा
तीन

रिंका देवी
सर्वजीत कौर
चार


लता कुमारी
मनोरमा शर्मा
पांच


ज्योति धीमान
रंजना कतना
छह


कैप्टन मुख्तियार बलदेव धीमान
सात अनिल धीमान
शरण प्रसाद संजय धीमान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें