फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कैहरवीं में 28 अप्रैल को होगा दंगल

विज्ञापन
विज्ञापन
डिडवीं टिक्कर (हमीरपुर)। जय लखदाता छिंज कमेटी कैहरवीं की बैठक शिव मंदिर कैहरवीं में हुई। बैठक की अध्यक्षता कमेटी प्रधान कमलजीत शर्मा ने की। उन्होंने कहा कि कैहरवीं में दंगल का आयोजन 28 अप्रैल को किया जाएगा। दंगल में छोटी माली हिमाचली पहलवानों की होगी। इस माली के विजेता को 3,100 रुपये जबकि उपविजेता को 2,500 रुपये सहित गुर्ज और गागर दिए जाएंगे। बड़ी माली पहलवानों के हुनर एवंं क्षमता को देखकर कमेटी जो फैसला करेगी उसी के अनुसार इनाम दिया जाएगा। इस अवसर पर कमेटी के सचिव बलदेव राज शर्मा, उप प्रधान राजकुमार शर्मा, वरिष्ठ उप प्रधान जगदेव शर्मा, कोषाध्यक्ष अभिनव शर्मा, संतोष, निक्का राम, योगराज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें