फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: 190 सीटों पर महिलाओं के बीच होगा सीधा मुकाबला

Thu, 09 Apr 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में पंचायतीराज के बीडीसी, प्रधान और जिप सदस्यों 190 पदों पर महिला शक्ति के बीच मुकाबला होगा। पंचायती राज व्यवस्था के इन तीनों अहम पदों के लिए जिला में कुल 378 पद हैं।
विज्ञापन

प्रधान पद के लिए जिला में 62, बीडीसी के 62 और जिला परिषद के 10 सीट को महिलाओं के लिए आरक्षित किया है। महिलाओं के लिए तय 50 फीसदी आरक्षण व्यवस्था के चलते 190 सीट पर महिलाओं के बीच सीधा मुकाबला होगा। हालांकि पंचायतों में वार्ड सदस्यों के सैंकड़ों पदों पर भी महिलाओं को चुनाव लड़ने का सीधा मौका मिलेगा।

अनारक्षित सीट से महिलाओं को चुनाव लड़ने का मौका मिलेगा। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा की पंचायतीराज में महिलाओं को दबदबा रहेगा। अनारक्षित सीट से भी कई दफा महिला प्रतिनिधि जीतकर सामने आ रही हैं। ऐसे में आधी आबादी के पास अनारक्षित सीट भी अपनी सियासी ताकत को दिखाने का मौका रहेगा।
विज्ञापन

नादौन में सबसे अधिक प्रधान की 31 सीटें महिलाओं के आरक्षित हैं, जबकि पंचायत समिति में यह आंकड़ा 14 है। नादौन विकास खंड में सबसे अधिक 62 पंचायतें हैं। उपायुक्त हमीरपुर गंधर्वा राठौड़ ने कहा कि आरक्षण रोस्टर जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


पंचायतों में महिला आरक्षण स्थिति
विकासखंड
महिला सीट

कुली सीटें

नादौन
31

62

बिझड़ी 25

49

भोरंज 22

44

हमीरपुर
15

38

बमसन 13

25

सुजानपुर
12

24

कुल
118

242


पंचायत समिति वार्डों में महिला आरक्षण की स्थिति

पंचायत समिति

महिला सीट

कुल वार्ड

हमीरपुर

9

15

बिझड़ी
12

23

नादौन

14

27

सुजानपुर

8

15

भोरंज
11

22

बमसन
8

15

कुल

62

117
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें