फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सड़क पर नालियों को भूमिगत करने के कार्य के चलते लगा जाम

विज्ञापन
मेडिकल कालेज हमीरपुर की सड़क पर लगा हुआ वाहनों का जाम(संवाद)
विज्ञापन
हमीरपुर। राधाकृष्णन मेडिकल काॅलेज हमीरपुर से होते हुए हथली पुल पर मिलने वाली सड़क पर जाम लगने से मरीजों का मर्ज और बढ़ रहा है। इसका कारण मेडिकल काॅलेज के साथ लगती नाली को भूमिगत करना है। इसका निर्माण कार्य लोक निर्माण विभाग की ओर से युद्ध स्तर पर जारी है लेकिन इससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मेडिकल काॅलेज हमीरपुर में रोजाना 1200 से 1500 के करीब मरीज अपना इलाज करवाने के लिए आते हैं।
विज्ञापन


इनमें से कई मरीज गंभीर भी होते हैं। नालियों को भूमिगत किए जाने के कारण यातायात में बाधा उत्पन्न हो रही है। हालांकि, पुलिस कर्मचारी यातायात को नियमित करने की पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन ऐसा बार-बार हो रहा है। इससे मरीजों को गाड़ियों में ले जाते समय परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग हमीरपुर मेडिकल कॉलेज से लेकर हथली खड्ड तक पांच लाख रुपये खर्च करके इन नालियों को अंडर ग्राउंड करने का कार्य कर रहे हैं लेकिन इससे मरीजों को भी परेशानी हो रही है। इसके अलावा अस्पताल में दवाइयों की सप्लाई और अन्य उपकरणों की सप्लाई वाली गाड़ियों को अस्पताल तक पहुंचने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला ट्रैफिक पुलिस इंचार्ज राजकुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के साथ सड़क के किनारे नालियों को अंडर ग्राउंड करने का कार्य चला हुआ है। इससे मेडिकल काॅलेज को जाने वाली सड़क पर जाम लग रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें