फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसमस्याओं के निवारण में न हो अनावश्यक विलंब : लखनपाल

विज्ञापन
ग्राम पंचायत बणी में सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत आयोजित शिविर में लोगों की समस - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र बड़सर के विधायक इंद्र दत्त लखनपाल ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह आम लोगों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निवारण सुनिश्चित करें। इसमें अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए तथा सरकारी कार्यालयों में आने वाले आम लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को ग्राम पंचायत बणी में सुशासन सप्ताह-प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत आयोजित शिविर की अध्यक्षता करते हुए इंद्रदत्त लखनपाल ने यह निर्देश दिए। शिविर में क्षेत्र की पांच पंचायतों की जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। इनमें से अधिकांश जनसमस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया। विधानसभा चुनाव में भारी जनसमर्थन के लिए क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि बड़सर की जनता ने उन्हें लगातार तीसरी बार भारी जनादेश दिया है। वह फिर क्षेत्र की जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे और क्षेत्र के चहुमुखी विकास में कोई कमी नहीं रखेंगे। इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि कांग्रेस के पूर्व के शासनकाल में बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लिए कई बड़ी योजनाएं मंजूर की गई थीं। इन सभी योजनाओं को पूरा करने के साथ-साथ क्षेत्र के लिए नई योजनाओं पर भी तेजी से कार्य किया जाएगा।
क्षेत्रवासियों ने स्थानीय प्रशासन और विभिन्न विभागों से संबंधित 30 से अधिक समस्याएं एवं मांगें विधायक के समक्ष रखीं। इनमें से अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया है। जनसमस्याओं के समाधान के अलावा विभिन्न विभागों से संबंधित आम लोगों के अन्य कार्यों की औपचारिकताएं भी मौके पर ही पूर्ण की गईं। आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए वह लगातार क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा करेंगे। शनिवार को भी रैली जजरी में विशेष शिविर आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें