फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान को 20 लाख की वार्षिक ग्रांट जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। समग्र शिक्षा अभियान राज्य परियोजना अधिकारी की ओर से जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान को 20 लाख रुपये की वार्षिक ग्रांट जारी हुई है। इसके तहत डाइट कार्यालय में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक उपकरणों, भवन मरम्मत, खेल सामग्री, वार्षिक समारोह, शैक्षणिक भ्रमण आदि का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन

वार्षिक ग्रांट को जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान में विद्यार्थियों को कक्षा कक्ष से लेकर खेल मैदान में जरूरत के हिसाब से खर्च किया जाएगा। वहीं, विद्यार्थियों के कंप्यूटर, कार्यालय में रखरखाव, पढ़ाई से संबधित वस्तुओं की खरीदारी, वर्ष भर के लिए पठन पाठन सामग्री के लिए भी विशेष रूप ये खर्च किया जाएगा। वहीं, बजट राशि को डाइट कार्यालय की ओर से निर्धारित नियमों पर ही खर्च किया जाएगा। इस बारे में जिला शिक्षण प्रशिक्षण संस्थान हमीरपुर के प्रधानाचार्य धर्मपाल चौधरी ने कहा कि संस्थान को 20 लाख रुपये वार्षिक ग्रांट जारी हुई है। इसे विद्यार्थियों की जरूरत के हिसाब से खर्च किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें