फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन अस्पताल में मेडिसन और हड्डी रोग विशेषज्ञ नहीं

Tue, 02 Sep 2025 04:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
आपात स्थिति में मरीज हमीरपुर अस्पताल का रुख करने को मजबूर
विज्ञापन

अस्पताल में प्रतिदिन होती है 350 के करीब ओपीडी, समाधान की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नादौन (हमीरपुर)। सिविल अस्पताल भोरंज में एमडी मेडिसन विशेषज्ञ का पद रिक्त होने के कारण मरीजों को हमीरपुर का रुख करना पड़ रहा है। अस्पताल में कार्यरत विशेषज्ञ आगे की पढ़ाई के लिए मंडी गए हैं। ऐसे में अस्पताल में मेडिसन विशेषज्ञ का पद रिक्त हो गया है। तीन जिलों के केंद्र पर स्थित होने से अस्पताल में प्रतिदिन 350 के करीब ओपीडी रहती है। जिसमें दो दर्जन के करीब मरीज दवाइयों के साथ अन्य जांच के लिए अस्पताल पहुंचते हैं लेकिन विशेषज्ञ चिकित्सक न होने से उन्हें उपचार के लिए भटकना पड़ रहा है।
अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचे मरीजों ने कहा कि अस्पताल में पहले से ही चर्म रोग और हड्डी रोग विशेषज्ञ का पद रिक्त था। अब मेडिसन विशेषज्ञ चिकित्सक न होने के कारण मरीजों को 27 किलोमीटर दूर हमीरपुर अस्पताल का रुख करना पड़ता है। वहां पर अधिक भीड़ होने के कारण मरीज को दवाई लेने में ही दो से तीन दिन लग जाते हैं। उन्होंने कहा कि यहां पर विशेषज्ञ चिकित्सक की तैनाती हो जाती है तो मरीजों को परेशानी नहीं होगी और हमीरपुर जाने से भी राहत मिलेगी। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से रिक्त पद को भरने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
रिक्त पदों के बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया है। शीघ्र ही रिक्त पदों पर विशेषज्ञों की नियुक्ति कर दी जाएगी ताकि मरीजों को परेशानी का सामना न करना पड़े।- राजेश भारद्वाज, खंड चिकित्सा अधिकारी, नादौन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें