फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बस्सी-भलवानी सड़क पर बस सुविधा नहीं, टैक्सी ही एकमात्र सहारा

Sun, 05 Jan 2025 12:18 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
सुरेश कुमार : संवाद
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज के तहत बस्सी-भलवानी सड़क पर बस सुविधा नहीं है। बस सुविधा के अभाव में लोगों को आवागमन में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

इसके चलते लोगों को आवागमन के लिए टैक्सियों का सहारा लेना पड़ता है। बस सुविधा नहीं होने के कारण करीब आठ गांवों के लोग प्रभावित हो रहे हैं। करीब चार साल पहले इस सड़क पर सरकारी बस और सात साल पहले एक निजी बस की सुविधा थी, लेकिन उसके बाद बस सुविधा बंद कर दी गई। तब से इस सड़क पर बस सुविधा से ग्रामीण महरूम ही हैं। लझयाणी, कल्याल, ककरोट, भलवानी सहित कई गांवों के ग्रामीणों को आने-जाने के लिए पैदल और टैक्सियों का सहारा लेना पड़ता है।
ग्रामीणों में राजेश कुमार, विनोद कुमार, दिलीप सिंह, राजेंद्र सिंह, करतार चंद आदि ने कहा कि इस सड़क मार्ग पर जल्द बस सुविधा मिलनी चाहिए। बस सुविधा के अभाव में परेशानी होती हैं। उन्होंने कहा कि यदि बस सुविधा मिल जाए, तो लोगों को भी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बस्सी-भलवानी सड़क पर बस सुविधा नहीं है। कम से कम एक बस की सुविधा तो ग्रामीणों को मिलनी चाहिए।
-सुरेश कुमार

जिन लोगों के पास अपने वाहन हैं, उन्हें कोई परेशानी नहीं हैं। अधिकतर वृद्धजन तो बसों पर निर्भर होते हैं। एचआरटीसी प्रशासन बस की सुविधा यहां पर मुहैया करवाए।
-करणवीर
कुछ समय पहले इस सड़क पर बसें चलती थीं, लेकिन अब वह बंद हैं। अब इस मार्ग पर न तो निजी और न ही सरकारी बस की सुविधा है।
-राज कुमार
लोगों को आवागमन के लिए टैक्सियों पर निर्भरता बढ़ी है। बसें हों तो कम खर्च में यात्रा हो सकती है।
-सन्नी शर्मा



कोट

मामला ध्यान में आया है। एचआरटीसी प्रबंधन से इस बारे बात की जाएगी। लोगों की सुविधा के लिए इस सड़क पर बस सुविधा होनी चाहिए, ताकि लोगों को परेशानी न हो।
-सुरेश कुमार, विधायक, भोरंज

सुरेश कुमार : संवाद

सुरेश कुमार : संवाद

सुरेश कुमार : संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें