फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पाइपलाइन डालने के कार्य में देरी से लग रहा जाम, जनता हो रही परेशान

Fri, 15 Aug 2025 12:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नादौन के गुरूद्वारा चौक के समीप जाम में फंसी एंबुलेंस। जागरूक पाठक। - फोटो : परिवार के साथ पूर्व एसीपी नायब सूबेदार अशोक कुमार राठौर।
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। शहर के गुरुद्वारा गेट से अस्पताल मार्ग किनारे पेयजल पाइप डालने के लिए जल शक्ति विभाग की ओर से करवाई गई खोदाई के कार्य को पूर्ण न किए जाने से जाम लग रहा है। इससे लोग परेशान हो रहे हैं।
विज्ञापन

वीरवार को तो यहां पर एंबुलेंस भी जाम भी फंस गई, जिस कारण मरीज को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय निवासियों में रमेश तैय्यर, मिलाप चंद शर्मा, रोशन लाल, निशांत, राहुल और मनोज आदि ने कहा कि काफी दिनों पहले खोदी गई इस नाली को कार्य होने के बाद भी भरा नहीं गया है, जिससे यह समस्या हो रही है। सबसे अधिक परेशानी आपात स्थिति में रोगियों को अस्पताल ले जा रहे वाहनों जैसे एंबुलेंस को हो रही है, क्योंकि ऐसे वाहन भी यहां काफी देर तक फंस रहे हैं, जिससे किसी अनहोनी की आशंका बनी हुई है।
यही मार्ग आगे औद्योगिक क्षेत्र कोहला के लिए जाता है। लोगों ने बताया कि बरसात की छुट्टियों के बाद स्कूल आरंभ हो जाने से अब स्कूल वाहन भी जाम में फंस रहे हैं। दिन में कई बार लग रहे इस जाम से लोगों को भारी दिक्कत हो रही हैं। लोगों ने जल शक्ति विभाग से मांग की है कि इस अधूरे पड़े कार्य को अतिशीघ्र पूर्ण किया जाए।
विज्ञापन

इस संबंध में विभाग के एसडीओ अमित चौधरी ने बताया कि वर्षा के कारण समस्या हो रही है। उन्होंने बताया कि इस कार्य को शीघ्र पूरा करने के आदेश दे दिए गए हैं, ताकि मौसम साफ होते ही प्राथमिकता के आधार पर यह कार्य पूर्ण किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें