फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बस स्टैंड नादौन के बाहर हाईवे पर जगह-जगह गड्ढे, लोग हो रहे परेशान

Mon, 02 Jun 2025 01:07 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
नादौन बस स्टैंड के बाहर हमीरपुर मार्ग पर बने गड्ढे। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। नादौन बस स्टैंड के बाहर राष्ट्रीय राजमार्ग की लगभग एक वर्ष से ज्यादा का समय बीत जाने के बाद भी दशा नहीं सुधरी है। हमीरपुर, ज्वालाजी की ओर जाने वाले राहगीर और वाहन चालक सड़क पर पड़े गड्ढों को देखकर विभाग को कोसते हुए नजर आते हैं।
विज्ञापन

सड़क पर गड्ढों के कारण राहगीरों को भी परेशान होना पड़ रहा है। लोगों ने कहा कि नादौन बस अड्डा के नजदीक राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क के एक भाग पर तीन-चार गड्ढे लगातार बने रहते हैं। यहां से गुजरना किसी खतरे से कम नहीं है। हर समय दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है, परंतु स्थानीय प्रशासन इसकी सुध नहीं ले रहा है।
लोगों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मांग की है कि संबंधित विभाग के अधिकारियों को सड़कों के उचित रखरखाव हेतु कड़े आदेश दें। उधर, एसडीएम नादौन राकेश शर्मा ने बताया कि सड़क के गड्ढों की समस्या ध्यान में है। उन्होंने कहा कि प्रशासन लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए गंभीर है, जल्द समस्या का समाधान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें