फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान के ताले तोड़ चार लाख के टायर चुरा ले गए शातिर

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर पंचायत भोटा से सटी ग्राम पंचायत झिरालडी के बाजार में शातिरों ने एक दुकान के शटर के ताले तोड़कर चार लाख के टायरों पर हाथ साफ कर लिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। टायर चोरी का यह मामला वीरवार आधी रात का है। चोरी का पता शुक्रवार सुबह चला। शातिर दो दुकानों के शटर के ताले तोड़कर अंदर घुसे और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। दुकान के मालिक संजय जसवाल ने इलाके के कुछ लोगों पर चोरी करने का शक जताया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि दो युवक वीरवार रात के समय गाड़ी के टायर लेने आए थे और टायर देखकर चले गए।
विज्ञापन

उस दौरान उन्होंने कोई टायर नहीं खरीदा। लेकिन, उसके बाद आधी रात को चोरी की घटना हो गई। संजय जसवाल का कहना है कि जब वह दुकान खोलने गए तो दोनों दुकानों के शटर के ताले टूटे हुए थे। जब दुकानों के शटर खोले तो पैरों तले जमीन खिसक गई। दुकान से सारे टायर गायब थे। संजय जसवाल से इसकी सूचना भोटा पुलिस सहायता कक्षा में दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। वहीं, सूचना मिलने के बाद बड़सर क्षेत्र के विधायक इंद्रदत्त लखनपाल भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि भोटा क्षेत्र में बढ़ रही चोरी की वारदातों से लोगों में दहशत का माहौल बन रहा है। पुलिस प्रशासन को ठोस कदम उठाने चाहिए। उधर, पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सेन ठाकुर ने कहा कि पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें