बिझड़ी (हमीरपुर)। विकास खंड बिझड़ी की धंगोटा पंचायत से एक महिला लापता हो गई है। घर से दवाई लेने निकली यह महिला शाम को जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया। वीरवार सुबह परिजनों ने पुलिस चौकी बिझड़ी में महिला की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई है।
सुषमा कुमारी (34) पत्नी बलबीर सिंह बुधवार सुबह दवाई लेने के लिए हमीरपुर के लिए आई, लेकिन घर नहीं लौटी। महिला का बेटा पांचवीं और बेटी छठी कक्षा में पढ़ती है। उनसे भी महिला ने 3:00 बजे तक वापस आने की बता कही थी। महिला का पति लुधियाना में प्राइवेट नौकरी करता है। डीएसपी बड़सर शेर सिंह ने बताया कि धंगोटा से महिला के लापता होने की शिकायत मिली है। पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।