फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बढ़ियार में पशुशाला की गिरी दीवार, रिहायशी मकान में आईं दरारें

Wed, 03 Sep 2025 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
बढ़ियार में भूस्खलन होने गोशाला के अंदर गिरा मलबा। स्रोत:जागरूक पाठक
विज्ञापन
बड़ा (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत चोडू के बढि़यार गांव में भारी बारिश के कारण पशुशाला की दीवार गिरने से रिहायशी मकान में दरारें आ गई हैं। पीड़ित रक्षा देवी पत्नी दिवंगत जोगिंदर सिंह ने कहा कि उनकी पशुशाला के पीछे भूस्खलन होने से पहाड़ी का मलबा उनकी पशुशाला की दीवार को क्षतिग्रस्त करता हुआ पशुशाला के अंदर घुस गया। इससे उनके मकान में भी दरारें आ गईं हैं। हादसे में उन्हें दो लाख रुपये से भी अधिक का नुकसान हुआ हैं। उन्होंने कहा कि इस बारे में पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ राजस्व विभाग के कर्मचारी मौके पर निरीक्षण कर चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई भी राहत सामग्री नहीं मिल पाई है। पंचायत उपप्रधान विकास बलौरिया ने गरीब परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध करवाने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें