फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मोबाइल से हाजिरी लगाने पर संघ ने जताया विरोध

Sat, 15 Nov 2025 01:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश राजकीय महाविद्यालय पर अध्यापक संघ ने मोबाइल से हाजिरी लगाने के निर्देशों का विरोध जताया है। नेताजी सुभाष चंद्र बोस राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर में संघ के सदस्यों ने प्रदेश महासचिव डॉ. संजय कानूनगो की अध्यक्षता में प्रधानाचार्य सतीश सोनी के माध्यम से उच्च शिक्षा निदेशक को भी ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

ज्ञापन के बाद संघ के सदस्यों ने कहा कि 13 नवंबर को संघ ने पूरे प्रदेश के राजकीय महाविद्यालयों के सभी प्राध्यापक का गूगल मीट पर ऑनलाइन सम्मेलन किया। सम्मेलन में लगभग 60 से अधिक महाविद्यालयों के प्रवक्ताओं ने भाग लिया। सम्मेलन के दौरान सदस्यों ने जिओ फेंसिंग बेस्ड ऐप द्वारा हाजरी लगाने पर कई शंकाएं जताईं।
विस्तृत चर्चा के बाद सर्वसमिति से यह फैसला लिया गया कि जब तक विभाग इन शंकाओं का निवारण नहीं करता, तब तक सभी महाविद्यालयों के प्रवक्ता मोबाइल से हाजिरी नहीं लगाएंगे। इस मौके पर प्रो. प्रशांत शर्मा, वित सचिव डॉ विनय कुमार शर्मा, प्रो. अल्पना शर्मा, डॉ. मुकुला, डॉ. सुरेंद्र, डॉ. मोनिका आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें