फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्तमान सरकार का खजाना है खाली : लखनपाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर में चुनाव को लेकर भाजपा ने तय की रणनीति
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी मंडल बड़सर की बैठक में विभिन्न मुद्दों पर हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
बिझड़ी/बड़सर(हमीरपुर)। भारतीय जनता पार्टी मंडल बड़सर की बैठक रविवार को मंडल प्रभारी विधायक त्रिलोक जम्वाल की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी चुनाव की रणनीति तय की गई। इस दौरान बड़सर भाजपा मंडल के पदाधिकारियों को प्रचार-प्रसार को लेकर दायित्व तय किए गए। भाजपा जिला अध्यक्ष देशराज शर्मा ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव और विधानसभा के उपचुनाव में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर को भारी मतों से लीड दिलवाएंगे। साथ ही बड़सर के विधानसभा प्रत्याशी इंद्र दत्त लखनपाल को भी विजय बनाएंगे। बैठक में भाजपा प्रत्याशी इंद्रदत्त लखनपाल ने कहा कि प्रदेश में वर्तमान सरकार का खजाना खाली है और बिना बजट के ही घोषणाएं की हैं जो पूरी नहीं होंगी। जिस तरह का भेदभाव बड़सर विधानसभा क्षेत्र के लोगों से किया गया है, उसका जनता आगामी चुनाव में जवाब देगी। चुनाव का समय है और बिझड़ी ब्लॉक में ही विकासखंड अधिकारी समेत तमाम आधा दर्जन से भी ज्यादा अधिकारियों के पद रिक्त हैं। बैठक में पूर्व भोरंज विधायक कमलेश कुमारी, मंडल अध्यक्ष यशवीर पटियाल, प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर, मीडिया प्रभारी विकास पटियाल, भाजपा बड़सर मंडल के पदाधिकारी सहित अन्य पदाधिकारी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें