टौणी देवी (हमीरपुर)। टौणी देवी अस्पताल चौक से टपरे की ओर जाने वाली सड़क बदहाली का शिकार है। सड़क कई जगह से उखड़ चुकी है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं।
इससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और खराब सड़क के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। सड़क से वाहनों के गुजरने के दौरान उखड़ी हुई बजरी और पत्थर उछलकर दूसरे वाहनों से टकरा रहे हैं।
इससे वाहनों को नुकसान पहुंचने के साथ-साथ शीशे टूटने की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। सड़क की खराब स्थिति दोपहिया वाहन चालकों के लिए विशेष रूप से परेशानी का कारण बनी हुई है।
वहीं, टौणी देवी अस्पताल का मार्ग भी खराब है। गड्ढों के कारण वाहन चालकों को कई स्थानों पर गति कम करनी पड़ती है, जिससे यातायात व्यवस्था भी प्रभावित हो रही है।
स्थानीय लोगों राजीव, पंकज आदि ने बताया कि बारिश के दौरान सड़क की स्थिति और खराब होने की आशंका है। सड़क की मरम्मत में देरी से समस्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने एनएच-03 निर्माण कंपनी से सड़क का निरीक्षण करवाकर जल्द से जल्द मरम्मत कार्य शुरू करने की मांग की है।
-
सड़क की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए क्षतिग्रस्त हिस्सों की तत्काल मरम्मत सुनिश्चित की जाए। इससे हादसों की आशंका कम होगी।
-जीवन, टैक्सी चालक
दोपहिया वाहन चालक हादसों का शिकार होते हैं। बारिश में स्थिति और खराब हो जाती है। समस्या का जल्द समाधान आवश्यक है।
-संजय, टैक्सी चालक
सड़क में बजरी उखड़ चुकी है। सड़क पर चलना भी दुभर हो गया है। उम्मीद है कि बरसात के बाद गड्ढों की मरम्मत जल्द होगी।
-संतोष, टैक्सी चालक
लंबे समय से एनएच 03 निर्माण कंपनी से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि सड़क की मरम्मत होगी। अभी तक सड़क की मरम्मत नहीं हुई।
-पवन, टैक्सी चालक
कोट
लोगों की समस्या ध्यान में आई है। बरसात के बाद सड़क में मरम्मत करवा दी जाएगी।
-शुभम दत्त, साइट इंजीनियर, एनएच 03 निर्माण कंपनी
-संजय, टैक्सी चालक
-संजय, टैक्सी चालक
-संजय, टैक्सी चालक
-संजय, टैक्सी चालक
-संजय, टैक्सी चालक