झगडिय़ानी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते मुख
ताल (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने बुधवार को राजकीय प्राथमिक केंद्र पाठशाला झगड़ियाणी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर पाठशाला की मुख्य शिक्षक सुमन, विद्यालय प्रबंधन कमेटी, बच्चों के अभिभावकों और स्थानीय निवासियों ने विधायक का यहां पहुंचने पर स्वागत किया।
दीप प्रज्ज्वलन से कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इस मौके पर विधायक की पत्नी स्वाति जार भी बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहीं। कार्यक्रम में वैष्णवी, खनक, डिंपल, सृष्टि, जाह्नवी, तन्वी, आराध्या, इशिता सहित अन्य ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विधायक आशीष शर्मा ने अकादमिक, सांस्कृतिक एवं खेलों सहित अन्य क्षेत्रों में अव्वल रहे पाठशाला के होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि बच्चों ने ऊर्जात्मक और मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया। बच्चों ने कई धार्मिक प्रस्तुतियां कार्यक्रम में दीं। अभिभावक यह सुनिश्चित करें कि बच्चे आध्यात्म की तरफ प्रेरित हों और नित नियम से पूजा-अर्चना करें। परमात्मा में विश्वास ही सही मार्गदर्शन करता है। बच्चे अपने लक्ष्य निर्धारित करें और उसे पाने के लिए अभी से ही पूरी लग्न से मेहनत करें। उन्होंने स्कूल में कमरे का निर्माण करवाने की भी घोषणा की।