गलोड़ (हमीरपुर)। पुलिस चौकी गलोड़ के तहत बुधवार को एक 33 वर्षीय व्यक्ति ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली है। ग्राम पंचायत गलोड़ खास के गांव रोपडू में मंजीत सिंह पुत्र सुख दयाल ने सुबह फंदा लगा लिया। अभी तक आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मामले में कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। वह अपने पीछे चार वर्ष का बेटा और चार दिन के मासूम बेटे को छोड़ गया।
मंजीत सिंह दिहाड़ी-मजदूरी कर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा था। चार दिन पूर्व ही मंजीत की पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया था। जबकि पहले से उनका चार साल का एक बेटा भी है। युवक के खौफनाक कदम उठाने के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो सके हैं। हर कोई हैरान है। मामले में पुलिस ने शव का कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवाया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिवार पर किलकारी गूंजने के चार दिन बाद ही दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। युवक के इस कदम से गांव में शोक का माहौल है। मृतक का बुधवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया। इस बारे में डीएसपी लालमन शर्मा ने कहा कि शव को परिजनों को सौंप दिया गया है तथा मामले की छानबीन जारी है।