फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: पीजीआई में उपचाराधीन छात्र की सेहत में सुधार, लौटा घर

Sat, 28 Mar 2026 01:31 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

टौणी देवी (हमीरपुर)। पीजीआई चंडीगढ़ में उपचाराधीन पीलिया पीड़ित राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर का छात्र रिकवरी के बाद डिस्चार्ज होकर घर पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग टौणी देवी को आठ पेयजल स्रोत की रिपोर्ट प्राप्त हुई है। इनमें से एक सैंपल की रिपोर्ट संदेहजनक है।
स्वास्थ्य खंड टौणी देवी के तहत बड़ू और आसपास के क्षेत्र में फरवरी और मार्च महीने में पीलिया के काफी मामले आए थे। इनमें से राजकीय बहुतकनीकी संस्थान हमीरपुर के छात्र की तबीयत इतनी बिगड़ी चुकी थी कि उसे इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर करना पड़ा था। अब उसकी सेहत पहले से काफी सुधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

18 से 25 मार्च तक स्वास्थ्य विभाग ने सात विभिन्न पेयजल स्रोत से पानी के सैंपल भरे। इनमें से सात पेयजल स्रोत की रिपोर्ट संतोषजनक मिली है।
हालांकि बडू में एक नल के पानी का सैंपल संदेहजनक है। खंड के तहत अब तक 65 मामले पीलिया के आ चुके हैं। इनमें से 49 रिकवर हो चुके हैं। 13 मरीजों का घरों में इलाज चल रहा है। वहीं, एक मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें