फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सुजानपुर अस्पताल के भवन की बढ़ेगी मजबूती

Tue, 04 Aug 2026 08:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
सुजानपुर (हमीरपुर)। सुजानपुर के 39 वर्ष पुराने तीन मंजिला नागरिक अस्पताल भवन को अधिक सुरक्षित और भूकंपरोधी बनाने के लिए 1.15 करोड़ रुपये की लागत से रेट्रोफिटिंग का कार्य शुरू हो गया है।
विज्ञापन

कार्य पूरा होने के बाद भवन की मजबूती के साथ मरीजों को बेहतर सुविधाएं भी मिलेंगी। रेट्रोफिटिंग तकनीक के तहत भवन के विभिन्न संरचनात्मक हिस्सों को सुदृढ़ किया जाएगा। इसमें भार वहन क्षमता बढ़ाने के साथ इसे भूकंपरोधी बनाया जाएगा।
विभाग ने कार्य पूरा करने के लिए एक माह का लक्ष्य निर्धारित किया है। कार्य पूरा होने के बाद अस्पताल भवन का स्वरूप भी बेहतर होगा और मरीजों व कर्मचारियों को अधिक सुरक्षित वातावरण मिलेगा। वर्ष 1987 में तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ने इस अस्पताल भवन का लोकार्पण किया था।
विज्ञापन

इस पुराने भवन की मरम्मत और मजबूती के लिए स्वास्थ्य विभाग की मांग पर लोक निर्माण विभाग ने यह कार्य शुरू कराया है। वर्तमान में इस अस्पताल में हमीरपुर, मंडी और कांगड़ा जिलों के सीमावर्ती क्षेत्रों से बड़ी संख्या में मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें