बीडीओ कार्यालय परिसर हमीरपुर के बाहर अनिश्चितकालीन कलम छोड़ हड़ताल पर बैठे जिला परिषद कैडर के अ
हमीरपुर। जिला परिषद कर्मचारी एवं अधिकारी महासंघ इकाई विकास खंड हमीरपुर की अनिश्चितकालीन कमल छोड़ हड़ताल वीरवार को छठे दिन भी जारी रही। महासंघ पदाधिकारियों ने सरकार को चेताया है कि जब तक कर्मचारियों का विलय संबंधित विभाग में नहीं किया जाता है, सभी कर्मचारी हड़ताल पर डटे रहेंगे।
दो टूक शब्दों में कहा कि विभाग की ओर से की जाने वाली कार्रवाई के लिए वे तैयार हैंं और इससे डरने वाले नहीं। उन्होंने कहा कि विभाग में 25 वर्ष सेवाएं देने के बाद भी उन्हें विभागीय कर्मचारी नहीं माना जा रहा है।सरकार से जिला परिषद कर्मचारी एवं अधिकारी महासंघ ने मांग की कि कर्मचारियों के पंचायती राज विभाग में विलय संबंधी अधिसूचना तुरंत जारी की जाए। महासंघ ने कहा कि हमारा काम लोगों के काम को प्रभावित करना नहीं है लेकिन दूसरा विकल्प न रहने पर मजबूरी में आंदोलन पर जाने पर विवश होना पड़ा।
बाक्स
कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने से प्रभावित हो रहे विकास कार्य
जिला पंचायत अधिकारी शशिबाला ने बताया कि जिला परिषद कर्मचारी एवं अधिकारी महासंघ के हड़ताल पर चले जाने से पंचायतों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। पंचायतों में विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। पंचायतों के कामकाज को सुचारू रूप से चलाने के लिए जीआरएस व टेलरिंग टीचर को सचिव का कार्यभार सौंपा गया है, ताकि विकास कार्य प्रभावित न हो पाएं। जहां पर जीआरएस नहीं हैं वहां दूसरी पंचायत के जीआरएस को अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिए गए हैं।
संपादित- देश राज अत्री