हमीरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में शैक्षणिक सत्र 2024-25 के दौरान नौवीं एवं जमा एक कक्षा की खाली सीटों पर लेटरल एंट्री के लिए 10 फरवरी 2024 को प्रवेश परीक्षा होगी। इस परीक्षा के लिए पात्र विद्यार्थी 31 अक्तूबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यह ऑनलाइन आवेदन सीबीएसईआईटीएमएसडॉट एनआईसीडॉट इन पर किए जा सकते हैं।
प्रधानाचार्य विक्रम कुमार ने कहा कि नौवीं कक्षा में प्रवेश के लिए एक मई 2009 से 31 जुलाई 2011 तक जन्मे तथा शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दौरान जिला हमीरपुर के मान्यता प्राप्त स्कूल में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। जमा एक कक्षा के लिए एक जून 2007 से 31 जुलाई 2009 तक जन्मे और शैक्षणिक सत्र 2023-24 के दौरान जिला हमीरपुर के मान्यता प्राप्त स्कूल में दसवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थी पात्र हैं। प्रधानाचार्य ने कहा कि आवेदन से संबंधित जानकारी नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट नवोदया डॉट जीओवी डॉट इन पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-266035 या 265405 पर भी संपर्क किया जा सकता है।
(समाचार: बवीता चंदेल)