फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: सोया चाप बनाकर लिखी आत्मनिर्भरता की कहानी

Thu, 12 Mar 2026 01:05 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पपलाह की अनीता। संवाद
विज्ञापन
हमीरपुर। पपलाह की अनीता ने मजबूत हौंसले और इरादे से न केवल लघु स्तर पर व्यवसाय शुरू किया है, बल्कि महिलाओं के लिए भी मिसाल पेश की है। विवाह और अन्य आयोजनों के लिए सोया चाप की आपूर्ति कर वह 20 से 25 हजार रुपये प्रतिमाह कमा रही हैं।
विज्ञापन

अनीता ने बताया कि बचपन से ही उन्हें खाना बनाने का शौक था। विवाह के बाद जब परिवार में जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ा, तो उन्होंने यह महसूस किया कि घर बैठे कुछ आर्थिक योगदान दिया जा सकता है। कुछ महीनों तक उन्होंने विभिन्न व्यंजन बनाने का अभ्यास किया। अभ्यास के बाद उन्होंने घर पर ही सोया चाप और अचार बनाने का निर्णय लिया।
धीरे-धीरे पड़ोसी उन्हें चाप बनाने के लिए प्रेरित करने लगे। इसके बाद उन्होंने अपने व्यवसाय को विस्तार देने का निर्णय लिया और विवाह और अन्य आयोजनों में सप्लाई शुरू की। अब वह प्रतिमाह विवाह-शादियों, सामाजिक समारोह व बड़े आयोजनों के साथ जाहू, भोरंज, लंबलू, हमीरपुर, सुजानपुर आदि में सोया चाप की सप्लाई कर रही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने सोया चाप के साथ मौसमी सब्जियों के अचार का भी कार्य शुरू किया है। उन्होंने अपने व्यवसाय की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर साझा करना शुरू किया है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पति रणवीर सिंह को दिया।

पपलाह की अनीता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें